{"_id":"62a8f9a7d2f4c219dc18bf7e","slug":"many-officers-including-dm-donated-blood-in-amar-ujala-foundation-s-blood-donation-camp-sambhal-news-mbd431462949","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में डीएम समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में डीएम समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
संभल में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते डीएम मनीष बंसल।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में महादान किया गया। संभल के डा. सचिन सक्सेना चेरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित किए गए शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किया। सुबह आठ बजे से आयोजित किए गए शिविर में लोग उत्साह के साथ रक्तदान करने के लिए पहुंचे। फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। शिविर में जिलाधिकारी समेत कुल 53 लोगों ने रक्तदान किया।
जिलाधिकारी ने सातवीं बार रक्तदान कर स्वस्थ लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। उनके अलावा संभल एसडीएम, एआरटीओ अम्बरीश कुमार, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनूप अग्रवाल, ईओ रामपाल सिंह, ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा समेत 53 लोगों ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। 18 से 60 वर्ष की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। सीएमओ डा. पंकज विश्नोई ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती है। इस दान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
---------------------
इन लोगों ने किया महादान
शिक्षक अंकुर त्यागी, पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, लेखाकार सिद्धार्थ मित्तल, गुरूदत्त, डा. नीरज शर्मा, एसआई संजीव कुमार, रोबिन सिंह, अमित शुक्ला, महीपाल सिंह, रवि चौधरी, कामेश्वर प्रसाद, पंचम सिंह, विजय कुमार, शमशाद हुसैन, महबूब अली, आमिर सुहेल, शाहनबाज मलिक, साजिल हसन, अनिकेत, हिमांशु त्यागी, नईम तुर्क, मुनेंद्र कुमार, शानू किदवई, तबस्सुम परवीन जैबा, राजदीप गौतम, आशिक अली, जफर आकिल, मोहम्मद उवैस, संजय शर्मा, मोहम्मद फैसल, मोनू, राजकुमार, पदम सिंह, मोहम्मद जीशान, अंकित, शाहिद हुसैन, मंजू कुमार, नईम तुर्की, मोहम्मद सालिम, मोहम्मद आसिफ, मेघ सिंह, महबूब अली, नकुल सिंह काजला, शाहकार हैदर, विवेक रस्तोगी, मोहम्मद आकिल, जीशान, शेखर, अली मोहम्मद ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
------------------------
महिला ने रक्तदान कर दिखाया साहस
संभल। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 53 लोगों ने भागीदारी की। इसमें एक महिला ने साहस दिखाया और उन्होंने रक्तदान किया। उन्हें देखकर सभी ने प्रशंसा की। तबस्सुम परवीन जेबा अपनी सात महीने की बच्ची के साथ शिविर में पहुंची और मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि वह रक्तदान सभी को करना चाहिए। इससे मानवता की सेवा होती है।
--------------------------
कोट
रक्तदान सभी को करना चाहिए। यह मानव सेवा के लिए बड़ा मौका है। लोगों के मन में जो भ्रांतियां रहती हैं वह पूरी तरह गलत हैं। हमारे रक्त से किसी की जान बच जा सकती है। यह सोचकर हमेशा रक्तदान करने के लिए आगे रहना चाहिए।
मनीष बंसल, जिलाधिकारी, संभल।