फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Many contenders from Sambhal for the by-election on Kundarki assembly seat

Sambhal News: कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए संभल से भी कई दावेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Many contenders from Sambhal for the by-election on Kundarki assembly seat
संभल। जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने पर कुंदरकी विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव की तैयारी में कई दावेदार हैं। जाहिर है कि अब टिकट के लिए खूबर खींचतान होगी। इस उपचुनाव में शामिल होने के लिए संभल के भी कई दावेदार अब अपने लिए प्रयास करने में जुट गए हैं। जिसकी जहां पहुंच है वह वहां तक पहुंच रहा है। जियाउर्रहमान बर्क का कहना है कि जिसको पार्टी टिकट देगी उसको चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में जियाउर्रहमान बर्क कुंदरकी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया था लेकिन बीमारी के चलते डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया था। इसके बाद जियाउर्रहमान बर्क को सपा ने संभल लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया और वह जीत भी गए। अब कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव में टिकट पाने के लिए कुंदरकी और संभल के कई दावेदार हैं। प्रमुख दावेदारों में कुंदरकी के पूर्व विधायक हाजी रिजवान, सपा में कुछ समय पहले ही शामिल हुए अकीलुर्रहमान खां, संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां व अन्य कई दावेदार शामिल हैं।
विज्ञापन

रिजवान का टिकट काटकर जियाउर्रहमान बर्क को दिया था अखिलेश ने टिकट

जियाउर्रहमान के लिए डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क संभल विधानसभा क्षेत्र से सपा हाईकमान से टिकट मांग रहे थे। संभल से इकबाल महमूद को टिकट दिया जाना था। इसलिए संभल के अलावा किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से टिकट पाने का विकल्प पूछा गया था। इसी दौरान हाजी रिजवान की कई ऑडियो वायरल हो गईं थीं और सपा हाईकमान ने हाजी रिजवान का टिकट काटकर जियाउर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बना दिया था। हाजी रिजवान ने बसपा के टिकट पर जियाउर्रहमान बर्क के सामने चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गए थे। जियाउर्रहमान बर्क संभल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने से कुछ समय पहले ही हाजी रिजवान ने सपा में वापसी की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह टिकट के लिए पूरी कोशिश करेंगे। वहीं दूसरी ओर रालोद छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां भी टिकट के लिए प्रयास करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed