फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Many consumers returned without paying their bills as the site was not working.

Sambhal News: साइट नहीं चलने से बिल जमा किए बिना ही लौटे कई उपभोक्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Many consumers returned without paying their bills as the site was not working.
बहजोई(संभल)। साइट नहीं चलने के कारण बिजली बिल राहत योजना में अधिकतम छूट का लाभ लेने के लिए बिल जमा करने आए लोगों को खासी मुश्किल झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को कनेटा रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में बिजली बिल राहत योजना के तहत छूट का लाभ लेने के लिए बकाया बिल जमा करने के लिए पंजीकरण कराने वालों की भीड़ लगी थी। सुबह करीब 11 बजे से अचानक सीएससी की साइट में दिक्कत होने लगी। इसके चलते बकाया बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं का पंजीकरण तो हो रहा था। बिल की धनराशि जमा नहीं हो पा रही थी। शाम तक यही सिलसिला रहा। इसके चलते कई उपभोक्ताओं को बकाया बिल की धनराशि जमा किए बिना ही काउंटर से बैरंग लौटना पड़ा।
गांव पुरा निवासी राहुल समेत रायपुर कलां निवासी जय जयशंकर व उमेश का कहना था कि काउंटर कर्मी की ओर से साइट न चलने की जानकारी दी गई। इसके बाद दफ्तर कर्मियों व एसडीओ को भी बिजली बिल की बकाया धनराशि जमा न होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वहीं, एसडीओ विद्युत, अखिलेश कुमार ने बताया कि कर्मी से जानकारी ली गई तो सामने आया कि दोपहर से साइट धीमी चलने से उपभोक्ताओं को बकाया बिल की धनराशि जमा करने में मुश्किल रही। काउंटर पर बकाया बिल की धनराशि जमा करने के लिए 70 उपभोक्ताओं के पंजीकरण हुए थे तथा 15 उपभोक्ताओं की ही करीब सात लाख रुपये बिजली बिल की बकाया धनराशि जमा हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इनसेट

-----

तीन उपकेंद्र क्षेत्र में 225 उपभोक्ताओं ने जमा किए 23 लाख रुपये

बहजोई। एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र बहजोई, बिसारू व पुरा क्षेत्र में लगाए गए कैंप में कुल 225 उपभोक्ताओं की 23 लाख रुपये की धनराशि जमा हुई। इसमें बहजोई में 107, बिसारू में 67 व पुरा में 51 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल की धनराशि जमा कर छूट का लाभ उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed