फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mansoon reached to sambhal, good rain in babrala and rajpura city

संभल में पहुंचा मानसून, बबराला अाैर रजपुरा में झमाझम बरसे बदरा,

Thu, 28 Jun 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Thu, 28 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
mansoon reached to sambhal, good rain in babrala and rajpura city
रजपुरा में बारिश के बाद बाजार में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
 गुन्नौर तहसील क्षेत्र के कुछ भागों में मानसून के आगमन की पहली बारिश में बादल झमाझम बरसे। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से रजपुरा व बबराला की गलियों में पानी भर गया। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।
विज्ञापन


यह बारिश किसानों के संजीवनी साबित हुई जिससे सूखी जमीनों को जोतने का समय आ गया। मंगलवार को मध्यरात्रि में करीब साढ़े बारह से तेज हवाओं के साथ क्षेत्र में हल्की बूदांबांदी शुरू हुई। जिसके बाद बादल गरजे और झमाझम बरसात शुरू हो गई। बबराला व रजपुरा क्षेत्र में करीब दो घंटे बरसात हुई जिससे मौसम ने करवट ली।
विज्ञापन


 कस्बा बबराला में बरसात से गलियां पानी से सराबोर हो गई। वहीं रजपुरा क्षेत्र के मुख्य बाजार में पानी भर गया।  बारिश का परिक्षेत्र गुन्नौर के कस्बा गवां से लेकर रजपुरा, बबराला के अलावा भकरौली तक रहा। राजघाट के गंगा किनारे और धनारी क्षेत्र में हल्की    बूंदा-बांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed