फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mannikheda villege in poluted water

मन्नीखेड़ा गांव के हैंडपंप उगल रहे पीला पानी

Fri, 10 Mar 2017 02:36 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 10 Mar 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
mannikheda villege in poluted water
खराब पड़े हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला वृंदावन

विज्ञापन
देश हाईटेक हो रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के पीने का साफ पानी मयस्सर नहीं है। इस तरफ न तो सरकार का ही ध्यान न ही जिले के प्रशासन का। जिले के कई गांवों में प्रदूषित पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं।

लखौरी जलालपुर और सिंहपुरसानी की तरह मन्नीखेडा में भी नल प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भी प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है।तहसील क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा में भी ओबरी, सिंहपुरसानी और भदरौला की तरह नल गंदा पानी उगल रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकतर नलों से प्रदूषित पीला पानी आ रहा है। यहां पर एक पनीर की फैक्ट्री है। आरोप है कि जिसका गंदा पानी गांव में इधर बहता रहता है और यह पानी भूजल को प्रदूषित बना रहा है। गांव के प्राथमिक विद्यालय के नल से भी प्रदूषित पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे उसी प्रदूषित पानी को पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। कुछ लोग खेतों के नलकूपों से पानी भरकर काम चला रहे है, तो कुछ लोग एक दूसरे के घरों से पानी ले रहे हैं। इस गांव में 185 फुट गहरे में साफ पानी है। ऐसे में सक्षम लोगों ने गहरे बोरिंग करा लिए हैं, लेकिन गरीब लोग आज भी प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed