फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mangni anoopshahar ki ladki se, dulhan aayi moradabad se

मंगनी अनूपशहर की लड़की से,दुल्हन आई मुरादाबाद से

Fri, 03 Feb 2017 02:25 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 03 Feb 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
पंचायत हुई पर रिश्ता न जुड़ सका। लड़की अनूपशहर की थी और लड़का संभल का। दोनों के परिजनों ने बड़ी उम्मीदों से रिश्ता तय किया था। सगाई के बाद बारात की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। शादी वसंत पंचमी को होनी थी। संभल के प्रसिद्ध मैरिज हाल में व्यवस्था की गई। इसके बाद दोनों पक्ष अपनी अपनी तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह अचानक अनूपशहर की लड़की ने संभल में उस लड़के को फोन कॉल की जिससे उसका रिश्ता तय हुआ था। लड़की ने कहा कि सगाई भले ही हो गई हो पर वह शादी नहीं करेगी। इस कॉल के बारे में लड़के ने अपने माता पिता को जानकारी दी। रिश्तेदारों को बताया। इसके बाद रिश्ता तय होने मेें में बिचौलिया बने लोगों तक बात हुई। दोनों  पक्षों के कुछ समझदार लोगों ने मंगलवार को दिन में रिश्ता जुड़वाने के लिए मशक्कत की लेकिन जब सफलता हाथ नहीं लगी तो लड़के वालों ने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से आनन-फानन दूसरी लड़की से शादी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



लड़के वालों ने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से मंगलवार को दोपहर बाद मुरादाबाद की एक लड़की देखी गई और उनके परिजनों को राजी किया गया। इसके बाद बुधवार को वसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त पर मुरादाबाद से लड़की वाले संभल आए। शादी हुई। इस बीच सगाई में जो लेनदेन हुआ उसे वापस किया गया। जबकि लड़की वालों का कहना था कि ज्यादा दहेज मांगे जाने पर रिश्ता टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह पूरा मामला संभल में इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है कि चौबीस घंटे में अनूपशहर से रिश्ता टूटा और मुरादाबाद से जुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed