फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mandir nirman k liya sankalp

श्रीकल्कि धाम में गर्भ गृह की परिक्रमा कर लिया मंदिर निर्माण का संकल्प

Sat, 12 Nov 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 12 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
mandir nirman k liya sankalp
कार्यक्रम
 देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन

श्री कल्कि धाम में सुबह 8.00 बजे प्रारंभ हुए यज्ञ में आचार्य केशव देव शर्मा ने यत्र कराया। नफरत, आतंकवाद एवं कट्टरवाद की समाप्ति के लिए सेवादारों एवं संत महात्माओं के साथ कल्कि भक्तों से विशेष आहुतियां डलवाईं। बाद में श्रद्धालुओं ने उस गर्भ गृह की परिक्रमा की जिसमें मंदिर निर्माण होना है।

श्रद्धालुओं में मंदिर के प्रति भारी उत्साह था। वह श्री कल्कि का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। परिक्रमा में कई गांवों के लोग इकट्ठा रहे। आचार्य केशव देव शर्मा ने कहा कि ऐसे दिव्य यज्ञ का होना तभी संभव है जब यजमानों के पूर्व जन्मों के सभी कर्म के फल एक साथ उदित होते हों। इसके बाद सभी संतों एवं कल्कि भक्तों ने मंदिर के गर्भगृह स्थल की परिक्रमा की। इस अवसर पर श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर भूपेंद्र गिरी जी, स्वामी रामदेव जी समेत अन्य संत मौजूद रहे। 
विज्ञापन


संभल। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समापन समारोह से पहले कल्कि धाम में प्रेसवार्ता की जिसमें उन्होंने सीधे देश प्रधानमंत्री पर आक्षेप किया। उनका कहना था कि पीएम को अपनी ही कैबिनेट पर भी भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1000 व 500 के नोट बंद करते समय पीएम ने अपनी कैबिनेट को भी भरोसे में नहीं लिया था। जिस देश के प्रधानमंत्री को अपनी कैबिनेट पर भरोसा न हो वह देश कैसे तरक्की कर सकता है। अभी तो नमक की लूट शुरू हुई है अगर ऐसी ही हालात रहे हैं तो हर सामान की लूट मार होगी। देश पीएम के नोट बंद करने के फैसले ने जनता को परेशान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed