फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   man stabbed to death over a dispute between children In Sambhal

बच्चों के विवाद में बड़े की मौत: चाकू घोंप अंतड़ियां निकाली दी बाहर, अंतिम सांस तक पत्नी-बेटे को करता रहा याद

Mon, 08 Sep 2025 08:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 08:35 PM IST
सार

बच्चों की कहासुनी में छुरा घोंपे जाने के बाद रूप कुमार ने अपनी जान बचाने के लिए छुरे के अंतिम वार तक अपनी जान बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों से रो-रो कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा। शरीर से बहता खून और रो-रोकर गुहार लगाने की दशा देखकर ग्रामीणों की आंखों में आंसू भर आए। 

विज्ञापन
man stabbed to death over a dispute between children In Sambhal
मृतक रूप कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल स्थित थाना क्षेत्र के गांव अकरौली में रविवार की रात बच्चों के बीच हुए झगड़े में बड़े कूद गए। एक पक्ष ने घर में घुस कर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। बीच बचाव को आए युवक रूप कुमार (22) की पेट में छुरा घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से गांव की ही एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन

छुपन छुपाई खेल रहे थे बच्चे
गांव अकरौली में रविवार की शाम सात बजे करीब आंबेडकर पार्क के निकट पतली गली में कुछ बच्चे छुपन छुपाई खेल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर चरन सिंह के पुत्र शिवा और भूरे के पुत्र विशाल के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी होती देख चरन सिंह ने दोनों बच्चों को डांट फटकार लगाते हुए भगा दिया। इसके बाद रात 9 बजे करीब भूरे पुत्र सियाराम, उसकी पत्नी ओमवती और पुत्र विशाल तीनों लोग हाथों में डंडे लेकर चरन सिंह के घर में घुस आए। भूरे के हाथ में छुरा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतड़ियां बाहर निकल आईं
परिजनों के अनुसार हमलावर चरन सिंह पर हमलावर होते हुए मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर चरन सिंह के भाई लल्लू सिंह व छविराम और भतीजा रूप कुमार पुत्र लल्लू सिंह बचाने दौड़े। जहां भूरे व उसकी पत्नी चरन सिंह को बुरी तरह मारपीट रहे थे। जैसे ही रूप कुमार ने भूरे से मारपीट का कारण पूछा। भूरे ने छुरा रूप कुमार के पेट में घोंप दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी अंतड़ियां बाहर निकल आईं। बीच बचाव करने में पिता लल्लू सिंह भी घायल हो गए।

विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार
परिजनों की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रूप कुमार को सीएचसी चंदौसी ले गई। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। देर रात मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में रूप कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ/एएसपी अनुज चौधरी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता लल्लू सिंह की तहरीर पर भूरे और उसकी पत्नी ओमवती व पुत्र विशाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। देर रात ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ईंट भट्टा में चलाता था जेसीबी
मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह गाजियाबाद ईंट भट्टे पर जेसीबी चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक रूप कुमार की मौत की खबर से उसकी दो बहनों जनता व रूपवती, भाई कुलदीप का रो-रोकर बुरा हाल है।

लहूलुहान रूप कुमार ने अंतिम सांस तक किया संघर्ष
बच्चों की कहासुनी में छुरा घोंपे जाने के बाद रूप कुमार ने अपनी जान बचाने के लिए छुरे के अंतिम वार तक अपनी जान बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों से रो-रो कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा। शरीर से बहता खून और रो-रोकर गुहार लगाने की दशा देखकर ग्रामीणों की आंखों में आंसू भर आए। होश संभालते ही परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला युवक कठिन परिश्रम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कठिन परिश्रम करने के कारण ही उसने अपनी अंतिम सांस तक जीने की आस नहीं छोड़ी। अंतिम सांस तक वह अपनी पत्नी बच्चे व परिजनों को याद करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed