फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   malba not shifted while unauthorise occupied land

अतिक्रमण हटने के बाद भी नहीं हटाया मलबा, नाले व नालियां चौक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
malba not shifted while unauthorise occupied land
संभल। शहर में प्रशासन की ओर से सड़क किनारे बने अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद नाले-नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे नाली व नालियां चोक पड़ी हैं। नगर पालिका की ओर से नालों की साफ-सफाई नहीं कराई गई है। वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान जमा हुए मलबे को भी नहीं हटाया गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे नाले के ऊपर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिससे अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी। उपजिलाधिकारी अभिनव गोपाल के नेतृत्व में नगर पालिका की ओर से सड़क किनारे नालों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद जमा हुए मलबे को अभी तक नहीं हटाया गया है। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं कराई। जिससे जगह-जगह नालों में गंदगी व बदबू रहती है जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से हर तरफ नालों में कूड़ा कचरा भरा पड़ा है। वहीं गंदगी के कारण मच्छर भी तेजी से पनप रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों से ओवर फ्लो होकर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों में गहरी कर साफ -सफाई करवा दी जाए तो समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

-------------------------------------
भैंस नदी नाले में कई महीनों से साफ-सफाई नहीं कराई गई है। बदबू के कारण यहां से निकलना दूभर हो जाता है। सफाई न होने से नाले में कूड़ा जमा होने के साथ घास फूस भी उग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसन, मोहल्ला नाला
---------------------------------
नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था। अतिक्रमण हटने के दो दिन बाद भी मलबा नहीं हटाया गया है। जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सोनू, यशोदा चौराहा
---------------------------------
यहां पिछले 6 महीनों से नाले की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे चलते नाले में कूड़ा अटक जाता है और नाले का पानी सड़क पर भी आ जाता है। संक्रामक बीमारियों की आशंका है।

दिनेश ठाकुर, हल्लू सराय
---------------------------------
नाले में गंदगी पड़ी है। सफाई कर्मी आते हैं और औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं। अंदर तक सफाई कराई जाए तो नाले साफ रहेंगे। नाले में सफाई न होने के कारण मच्छरों की तादात बढ़ गई है।
अंसार, चंदौसी चौराहा
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed