फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mahnge bike bhura-kaluwa

मुरादाबाद के सुल्तान से महंगे बिके कलुवा-भूरा

Mon, 12 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 12 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल और मनौटा में बकरों की खरीदारी तेज हो गई है। सरायतरीन की बकरा मंडी में सरायतरीन के डाकखाना रोड निवासी ने मोहम्मद अब्दुल ने 96,000 रुपये का बकरा खरीदा है। बकरे का वजन एक क्विंटल पांच किलोग्राम है। इसे आढ़त वाले रईस भाई पांच वर्ष से पाल रहे थे। बकरे की तंदुरुस्ती देखकर कोई कह सकता है कि इसकी खिलाई-पिलाई खूब हुई है। बकरा मालिक रईस भाई ने बताया कि वे इसे चारे के साथ चने खिलाते थे। 


अमरोहा जनपद के खईयामाफी से मनौटा की साप्ताहिक  बाजार में  भूरा नामक बकरे की कीमत 1.20 लाख रुपये तथा कलुवा की कीमत 90,000   रुपये मांगी गई। देर रात भूरा नामक बकरे को 82,000  में बेचा गया। खईयामाफी के निवासी मुनाजिर  हुसैन ने बताया भूरा नामक बकरे का वजन 98 किलोग्राम है। जबकि सुल्तान नामक बकरा ओबरी गांव निवासी  मोहम्मद नाजिम ने  बताया कि 85 किलोग्राम का कलुवा 63,000  रुपये में बिक  गया। इन दोनों बकरों की बिक्री से मिली कीमत से उत्साहित मुनाजिर ने बताया कि मुरादाबाद में सुल्तान नामक बकरा 65,000 रुपये में बिका है। कीमत के मामले में संभल जिले के भूरा और कलुवा सुल्तान पर भर पड़ गए हैं। 
विज्ञापन



सरायतरीन मंडी में बकरों की खरीद फरोख्त कराने वाले मतीन भाई ने बताया कि इस सीजन पिछले वर्ष के मुकाबले हल्का है लेकिन कुछ बकरे महंगे बिके हैं. उनके बताए पर यकीन करें तो एक बकरा 4.5 लाख तथा एक बकरा तीन लाख में बिक चुका है। दिल्ली की एक पार्टी ने दोनों बकरे खरीदे हैं। बकरीद 13 सितंबर को है। बकरों की बिक्री सोमवार को शाम तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed