{"_id":"5a19d4ea4f1c1ba7668b65ad","slug":"mahilaon-ne-kiya-hungma","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर महिलाओं ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के एक अवर अभियंता पर एफआईआर की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगा है। शनिवार को महिलाओं ने रायसत्ती बिजलीघर पर इसे लेकर प्रदर्शन किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं एसडीओ नगर ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
शनिवार को रायसत्ती खेड़ा की कई महिलाएं और युवक बिजलीघर पर पहुंचे। एक अवर अभियंता पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनका कहना था कि बिजली चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। अवर अभियंता रकम की मांग करते हैं। महिलाओं और कुछ युवकों ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग की।
आक्रोश की वजह से काफी देर तक हंगामे भरा माहौल रहा। मोहम्मद कासिम ने कहा कि जेई चेकिंग के बाद बिजलीघर में बैठकर बिल देखकर एफआईआर कर देते हैं। जब पुलिस घर पर आती है तो इसकी जानकारी होती है। एफआईआर की धमकी देकर 20-20 हजार रुपये मांगते हैं। इस दौरान नसरीन, आसमा, शायरा, मुमताज, शाईन, शाहजहां, जुबैदा, तलखीस आदि रहीं।
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग अभियान चला रहा है। बिजली चोरी के आरोप में ही एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। लोग कनेक्शन भी ले रहे हैं। लोगों ने जेई पर रकम मांगने का आरोप लगाया है यह प्रथम दृष्टया गलत है। मेरे पास कोई ऐसा मामला भी नहीं आया है।
एसपी गौतम, एसडीओ नगर विद्युत वितरण खंड संभल