फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahatma Gandhi Memorial Park swings are dilapidated, boundary net and grill are also missing

Sambhal News: चक्की के पट्टे में फंसा साड़ी का पल्लू, धड़ से अलग हुई महिला की टांग, माैत

Fri, 24 Jan 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 24 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Memorial Park swings are dilapidated, boundary net and grill are also missing

विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के मझरा खपरेल गांव में आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आकर होमगार्ड की पत्नी उर्मिला (46) की टांग धड़ से अलग हो गई। परिजन उन्हें लहूलुहान हालत में उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उर्मिला के पति रामचंद्र स्वार कोतवाली में होमगार्ड हैं।
स्वार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छपर्रा का मझरा खपरेल गांव निवासी रामचंद्र ने आवास परिसर में ही आटा चक्की लगा रखी है। चक्की की देखरेख उनका बेटा आकाश करता है। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे आटा चक्की चल रही थी। इसी दौरान आकाश की मां किसी काम से वहां आ गईं। वह चक्की के बराबर से गुजर रही थीं कि उनकी साड़ी का पल्लू चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया जिससे वह पट्टे में लिपटती चली गईं। उर्मिला की टांग घुटने से कटकर दूर जा गिरी।
विज्ञापन

उनकी चीख सुनकर बेटे ने तत्काल चक्की बंद कर दी। वहां मौजूद लोगों के अलावा आसपास के लोग आ गए जिनकी मदद से बमुश्किल उन्हें निकाला गया। गंभीर रूप से घायल को बेहोशी की हालत में सीधे उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव घर पहुंचा तो मचा चीत्कार
उर्मिला का शव काशीपुर के अस्पताल से घर लाया गया तो परिवार में सभी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। उनकी पांच संतानों में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि आकाश सहित दो बेटे अभी अविवाहित हैं। मां की मौत से सभी बिलख उठे। बेटियां तो रोते-रोते कई बार बेसुध हो गईं।




होमगार्ड पति की प्रयागराज कुंभ में लगी है ड्यूटी
मधुपुरा के प्रधान डॉ. प्रेमपाल ने बताया कि उर्मिला के पति स्वार कोतवाली में होमगार्ड हैं। इन दिनों वह प्रयागराज में चल रहे कुंभ में ड्यूटी पर तैनात हैं। बेटे ने उन्हें घटना की जानकारी दे दी है। वह वहां से गांव लौट रहे हैं। उनके शुक्रवार की सुबह घर पहुंच जाने की संभावना है। उनके आने के बाद ही उर्मिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed