{"_id":"65ea1fbae569e7729b02a5b9","slug":"mahashivratri-today-cheers-will-echo-in-the-pagodas-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-108162-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महाशिवरात्रि आज...शिवालयों में गूंजेंगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महाशिवरात्रि आज...शिवालयों में गूंजेंगे जयकारे
Fri, 08 Mar 2024 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिवालय सज गए हैं। बृहस्पतिवार की शाम तक मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही सजावट का कार्य पूरा कर लिया। शिवभक्तों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। शुक्रवार की सुबह श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में बम-बम भोले और महादेव के जयकारे गूंजेंगे।
बृहस्पतिवार को शिवभक्त हरिद्वार, ऋषिकेश से कांवड़ भरकर अपने अपने क्षेत्रों के लिए लौटे। दिनभर शिव भक्त कांवड़ियों का नगर से गुजरने का सिलसिला जारी रहा। महाशिवरात्रि को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को सुबह से ही मंदिरों की भीड़ जुटने लगेगी, जिसे देखते हुए मंदिर कमेटियों ने अपने स्तर से व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गईं। शहर के प्रमुख शिवमंदिर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर को खूब सजाया गया है। जहां शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोले को जल, दूध, फल, मिठाई चढ़ाकर इच्छा पूर्ति की कामना करेंगे। पुलिस प्रशासन भी महाशिवरात्रि को लेकर अलर्ट है।
इन मंदिरों में होगा जलाभिषेक
प्राचीन शिव मंदिर मौलागढ़ चंदौसी
बड़ा महादेव शिव मंदिर चंदौसी
मूंछों वाला शिव मंदिर चंदौसी
सुभाष रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर चंदौसी
घटलेश्वर गेट स्थित शिव मंदिर चंदौसी
प्राचीन शिव मंदिर सादातबाड़ी
प्राचीन शिव मंदिर रतनपुर बेरनी
संभल के पातालेश्वर महादेव मंदिर सरायतरीन
झारखंडी महादेव मंदिर गुमसानी
प्रकटेश्वर महादेव मंदिर फत्तेहपुर भाऊ
श्रीहरिबाबा बांध धाम स्थित शिव मंदिर गवां
प्राचीन शिव मंदिर हिरौनी रजपुरा
श्रीपातालीश्वर मंदिर गुन्नौर
प्राचीन शिव मंदिर सिकरौरा खादर जुनावई
प्राचीन शिव मंदिर गणेशपुर हुल्काबाद मंदिर जुनावई
प्राचीन शिव मंदिर आटा
शिवालयों में चढ़ाने को बेर की खरीदारी
बृहस्पतिवार को शिव भक्तों ने भगवान शिव पर चढ़ाने के लिए बेर, धतूरा, बेलपत्र, प्रसाद आदि खरीदे, जिससे शुक्रवार तड़के उठकर पूजा, अर्चना कर सकें।
कड़ी रहेग सुरक्षा व्यवस्था
महाशिवरात्रि के मद्देनजर शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समस्त शिवालयों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। प्रमुख मंदिरों पर दरोगा व सिपाहियों को लगाया गया है। सीओ और थाना प्रभारियों को जलाभिषेक के दौरान अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।