{"_id":"626996f2ddadd47be737c527","slug":"mahant-was-beaten-up-for-refusing-to-drink-alcohol-at-the-ashram-chandausi-news-mbd426201222","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पर शराब पीने से मना करने पर महंत को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पर शराब पीने से मना करने पर महंत को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बु
गांव सिरौरा काजी में आश्रम पर शराब पीने से मना करने पर तीन युवकों ने महंत के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। महंत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र गांव सिरौरा काजी निवासी महंत पूरन गिरी ने पुलिस को बताया कि वह सिद्ध मढ़ी आश्रम के महंत हैं। आरोप है कि बुधवार शाम वह आश्रम में थे। इस दौरान गांव के तीन लोग आए। तीनों शराब व नशीले पदार्थ का सेवन करने लगे। मंदिर में शराब पीने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली गलौज करते धारदार हथियार से वार कर दिया। उनके माथे पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। महंत ने तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।