फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahakal XI defeated Rock Star team by three wickets

Sambhal News: महाकाल इलेवन ने रॉक स्टार की टीम को तीन विकेट से हराया

Thu, 23 Jan 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 23 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mahakal XI defeated Rock Star team by three wickets
धनारी (संभल)। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को महाकाल इलेवन और रॉक स्टार के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें महाकाल इलेवन की टीम ने रॉक स्टार की टीम को तीन रन से हराकर जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्यकांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को महाकाल इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाकाल इलेवन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जिसमें मयंक ने 48, सूर्यकांत चौहान ने 33 और फरहद ने 35 रनों का योगदान दिया। रॉक स्टार के गेंदबाज नेमसिंह ने दो और रजत व प्रवीण ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकस्टार की टीम 14 ओवर में 82 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। इसमें बल्लेबाज कमलकांत ने 23 और प्रवीण ने 19 रन बनाए। महाकाल इलेवन के गेंदबाज सूर्यकांत ने चार और साहिबे आलम ने तीन विकेट लिए। अंपायर की भूमिका में अंकित गुप्ता और सतीश राणा रहे। स्कोरिंग ललित शर्मा ने की। इस दौरान अरविंद शर्मा, निशांत ग्रोवर, दिनेश चंद्र गुप्ता, डॉ. महावीर, सीताराम शर्मा आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को महाकाल इलेवन व नोएडा इलेवन के बीच खेला जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed