फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahaarati of Bhole was done by doing collective Jalabhishek

Sambhal News: सामूहिक जलाभिषेक कर की भोले की महाआरतीss

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mahaarati of Bhole was done by doing collective Jalabhishek
संभल। हिंदू जागृति मंच की ओर से सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर भगवान शिव की महाआरती की गई। इसमें सामूहिक रूप से जलाभिषेक और भजन भी हुआ। नगर के मोहल्ला बाजार गंज स्थित शिव मंदिर में अजय शुक्ला के निर्देशन में यजमान मीनू रस्तोगी ने सबसे पहले भगवान शिव का चंदन लगाकर, बेलपत्र, गंगाजल, दूध, शहद, मिष्ठान, पुष्प आदि से अभिषेक व पूजन किया। मंदिर परिसर में भगवान शिव को समर्पित भजनों का गायन श्रद्धा एवं आस्था के साथ किया गया। हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि शिवलिंग के पास तीन बार उच्च स्वर से उनके नाम के उच्चारण से भगवान शिव इतने प्रसन्न हो जाते हैं कि पहले नामोच्चारण से वह अपने भक्त या साधक को मोक्ष का अधिकारी बना देते हैं। दो बार किए गए नाम उच्चारण से वह स्वयं अपने भक्त, उपासक, आराधक या पूजक के सदैव ऋणी हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि अब विज्ञान भी शिवलिंग को ऊर्जा का स्रोत मानता है। शिवलिंग का जो आकार होता है वह आसपास की ऊर्जा को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस दौरान अरुण कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र मोंगिया, श्यामशरण शर्मा, अमित शुक्ला, राजेंद्र सिंह गुर्जर, भरत मिश्रा, सत्येंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र गोयल आदि रहे। संचालन अंकुर रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed