{"_id":"570d4c794f1c1bb3104a6bcd","slug":"madarsa-pariksha-me-nakal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड की परीक्षा का हालः मोबाइल और गाइडों से हो रही नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड की परीक्षा का हालः मोबाइल और गाइडों से हो रही नकल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
मदरसा परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के दौरान संभल के तीन परीक्षा केंद्रों पर फाजिल की परीक्षा चल रही थी जिसमें कई परीक्षार्थियों ने खुलेआम नकल की। परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षार्थी एक-दूसरे की कापियां देख रहे थे। कुछ तो नकल के लिए कापियों का आदान-प्रदान कर रहे थे। परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थी आपस में मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे।
अब सवाल यह है कि परीक्षाओं की शुचिता कहां रही। नकल विहीन परीक्षाएं कराने के दावे कहां गए। एक और उल्लेखनीय बात यह है कि जिन कक्षों में यह सब चल रहा था वहां पर कक्ष निरीक्षक भी थे लेकिन वे चुप थे। आखिर क्यों? यह सवाल भी अहम है।
आजाद गर्ल्स इंटर कालेज में मंगलवार को दूसरी पाली की परीक्षाएं चल रही थीं। अमर उजाला की टीम दोपहर 2.45 बजे के करीब कालेज में पहुंची। एक परीक्षा कक्ष में तमाम परीक्षार्थी बिल्कुल करीब-करीब बैठे थे। एक-दूसरे की कापियों में उत्तर देख रहे थे पर जैसे ही कैमरे की फ्लैश चमकी सबके सब सतर्क हो गए। कक्ष निरीक्षक ने कहा कि कुछ देर के लिए परीक्षार्थी एक जगह एकत्र हो गए थे। इसी परीक्षा केंद्र पर दो परीक्षार्थी ऐसे थे जो गाइड लेकर खुलेआम नकल कर रहे थे। कैमरा टीम के पहुंचने पर परीक्षार्थियों ने गाइड हटाई।