{"_id":"57ab8ce04f1c1b3a1cee559c","slug":"machanic-ki-latki-mili-lash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलखना में पेड़ से लटकी मिली मैकेनिक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलखना में पेड़ से लटकी मिली मैकेनिक की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या किए जाने की सूचना दी है लेकिन मौके के जो हालात थे उससे हत्या किए जाने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूल रूप से अमरोहा जिले में स्थित बछरायूं थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव का निवासी शीशपाल पुत्र नत्थू सिंह करीब 25 साल से संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में स्थित गांव सलखना में अकेले रहता था। आसपास के गांव में वह मोटर बाइडिंग और मरम्मत का काम करता था। उसकी लाश बुधवार को सुबह सात बजे कब्रिस्तान में नीम के पेड़ से लटकी हुई मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नखासा थाने की पुलिस ने लाश को उतरवाया।
परिजनों को खबर दी। परिजन दोपहर बाद पहुंचे। उनकी ओर से तहरीर ली गई है। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। फिर भी यदि कोई अन्य तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उभरते हैं तो पुलिस उसके आधार पर विवेचना करेगी।