फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lpg had been costly

महंगा हुआ गैस सिलेंडर, अब देने होंगे 85 से 87 रुपये अधिक

Wed, 01 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 01 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
lpg had been costly
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
होली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने उपभोक्ताओं को झटका दिया है। होली से पहले ही घरेलू गैस महंगी कर दी है। कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर 85 रुपये 87 रुपये तक मंहगा कर दिया है। 
विज्ञापन


होलिकोत्सव की धूम बिना कचरी पापड़ और गुजियों की पूरी नहीं होती, इसके लिए प्रत्येक घर में गैस की अधिक खपत होती है। इधर, गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने रसोई का बजट बिगाड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। फरवरी माह के अंतिम दिन मार्च के लिए का नया गैस मूल्य (प्रति सिलेंडर) जारी किया गया है। इसमें घरेलू गैस की कीमतों में काफी इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन


डोडा गैस एजेंसी संभल के संचालक गौरव डोडा ने बताया कि मार्च महीने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का रेट जारी कर दिया गया है। इसमें प्रति सिलेंडर 85 से 87 रुपये तक दाम बढ़ाया गया है। संभल जिले में फरवरी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 687 रुपये थी, इसमें 247.50 रुपये की सब्सिडी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मार्च में गैस सिलेंडर 773 रुपये से 775 रुपये तक मिलेगा। जिसमें 332 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि होलिकोत्सव में गैस की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है लेकिन बुकिंग के आधार पर गैस की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed