फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lover had gone to meet his girlfriend after being caught in an objectionable condition

Sambhal: प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर पंचायत ने कराई शादी

Thu, 30 Mar 2023 08:21 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 08:21 PM IST
सार

 युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान युवती के परिजन जग गए और युवक को पकड़ लिया।  इस दौरान युवक की पिटाई भी की गई। 

विज्ञापन
Lover had gone to meet his girlfriend after being caught in an objectionable condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

संभल में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी युवक को बुधवार की रात परिजनों ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदार्शियों ने बताया कि युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। शोर-शराबा हुआ तो गांव में जाग हो गई। लोग मौके पर पहुंच गए। जिम्मेदार लोगों ने इज्जत का हवाला दिया और आपसी सहमति से शादी कर देने की बात कही। इस पर कुछ लोग नहीं माने और पुलिस तक यह मामला जा पहुंचा। पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले गई।

विज्ञापन

 


नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव निवासी युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान युवती के परिजन जाग गए और युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक की पिटाई भी की गई। 

विज्ञापन

 

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों की शादी कराने का हवाला दिया। इस निर्णय पर युवती पक्ष के कुछ लोग तैयार नहीं थे। जब मामला पुलिस तक पहुंचा और प्रेमी युगल एक दूसरे से शादी करने की बात कहने लगे तो पंचायत में शादी कराने का निर्णय बृहस्पतिवार की सुबह लिया। इस पर प्रेमी युगल के परिजन भी सहमत हो गए। इसके बाद मंदिर में जाकर शादी करा दी गई। यह शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed