फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lord Mahavir Moksha Kalyan Day celebrated with Deepotsav

Sambhal News: दीपोत्सव के साथ मनाया भगवान महावीर मोक्ष कल्याण दिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahavir Moksha Kalyan Day celebrated with Deepotsav
बहजोई में श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते जैन समाज के लोग। स्रोत-जैन समाज - फोटो : शारिक साटा
बहजोई। जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर मोक्ष कल्याण दिवस दीपोत्सव के साथ बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा-भक्ति से मनाया।
विज्ञापन

मोहल्ला गोलागंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में श्री दिगंबर जैन सभा की ओर से भगवान महावीर मोक्ष कल्याण दिवस पर भगवान महावीर स्वामी को गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान व मोक्ष कल्याण के प्रतीक रूप में लड्डू अर्पित किए गए। वहीं, 24 तीर्थंकर भगवान, मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु, भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजन-अभिषेक विधि पूरी हुई।

मंत्री संभव जैन ने बताया कि प्रथम अभिषेक व शांति धारा का सौभाग्य चंद्रप्रकाश जैन व विभोर जैन को प्राप्त हुआ। वहीं, गर्भ कल्याणक का प्रथम लड्डू कविश जैन, मनोज जैन, जन्म कल्याणक का सुनील कुमार जैन, प्रफुल्ल जैन, तप कल्याणक का रघुवीरसरन जैन, ज्ञान कल्याणक का राजेंद्र जैन, अंशुल जैन को तथा मोक्ष कल्याणक का प्रथम लड्डू अर्पण करने का सौभाग्य महिला मंडल को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed