फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lord krishan

नंद के घर आनंद भयो, जय ...

Fri, 26 Aug 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी/संभल Updated Fri, 26 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
lord krishan
चंदौसी के मौलागढ़ प्रेमनगर में जन्माष्टमी पर आरती करते श्रद्धालु।

विज्ञापन

 नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। कान्हा के जन्म के साथ हर तरफ उत्सव और उल्लास का माहौल। भगवान कृष्ण के प्रेम में डूबे लोग। नंदलाल के जन्म के बाद विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया। ललना पालना झुलाया गया। भगवान चंद्रमा को अर्घ्य देकर महाआरती हुई। प्रसाद ग्रहण कर श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर, सुभाष रोड स्थित शिव मंदिर, गोलागंज स्थित राधा रानी मंदिर, मौलागढ़ के प्रेमनगर स्थित शिवमंदिर, मौलागढ़ स्थित शिवमंदिर, सीता रोड स्थित शिव मंदिर, गऊशाला रोड मिलक स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बड़ा महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मनमोहक झांकियों का नजारा रहा। मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आतिशबाजी हुई। भजन कीर्तन के साथ मंगल आरती हुई। पूजा अर्चना के बाद भगवान को भोग लगाया गया।
विज्ञापन


श्रद्घालुओं प्रसाद ग्रहण कर व्रत परायण किया। हर तरफ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। संभल में प्राचीन तीर्थ श्री  वंश गोपाल कल्कि धाम बेनीपुर चक में श्रद्घालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही  भक्त मंदिर पहुंच गए और पूजा अर्चना कर उपवास किया। रात्रि में अभिषेक होने  के बाद पंचामृत ग्रहण कर उपवास खत्म किया। मंदिर के महंत स्वामी भगवत  प्रिय ने पूजा अर्चना कराई। भगवान श्री कृष्ण को झूले में झूलाया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में खिरनी गांव में स्थित गायत्री पीठ पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर यज्ञ आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के बाजारगंज स्थित शिव मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर  भजन संध्या का आयोजन किया गया। वंदना राही, शशांक, अतुल अग्रवाल,, हरवंश अरोड़ा भजनों की प्रस्तुति देकर प्रशंसा बटोरी। मध्यरात्रि तक चले  कार्यक्रम में कृष्ण रूपी बाल कलाकारों ने दही से भरी माखन की मटकी फोडी।  सुनील अग्रवाल, उमेश गर्ग, नरेंद्र गोयल, सतेंद्र अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी,  अमित, रोहताश गुप्ता, ओमप्रकाश, शिखा, नीरा,बबीता, नेहा, इंदु आदि का सहयोग  रहा। संभल नगर में शिव गोरख समिति ने कल्कि पधारो धरती पर श्रृंखला के तहत शिव  गोरख मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का 5242 वां जन्मदिन धूमधाम के  साथ मनाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed