{"_id":"5904e9784f1c1b8668c0bee8","slug":"loot-crime-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मद पुर बाबई में शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया। चार बदमाश अपने हाथों में डंडे लेकर मेन गेट से एक घर में दाखिल हो गए। इसके बाद परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर घर की महिलाओं और पुरुषों की पिटाई कर दिया। इसमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाबई निवासी शरीफ पुत्र तोले खां शुक्रवार की रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। शरीफ, पत्नी मेहताब अपनी तीन बेटियों के साथ घर के आंगन में सोई हुईं थीं। नजदीक में ही शरीफ के पिता तोले खां पुत्र भीम खां सोए हुए थे।
रात करीब 12:30 बजे घर के मुख्य द्वार की दीवार फांदकर चार बदमाश भीतर घुस आए। हाथों में डंडे लेकर घुसे बदमाशों ने परिजनों को बंधक बना लिया। शरीफ का कहना है कि पहले बदमाशों ने मारपीट की।
विज्ञापन
बाद में घर में रखे दस हजार रुपये और गहने लूट लिए। पीड़ित का कहना है कि, बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट की है। शोरशराबा होने पर बदमाश मुख्य द्वार से होकर जंगल की ओर भाग गए। इस बीच वहां जुटे ग्रामीणों ने 100 डायल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मकान स्वामी शरीफ पुत्र तुला खां की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। शरीफ के सिर में चोट आई है। तोले खां को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शरीफ की बेटी आशिया के हाथ में गंभीर चोट है।