फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   locks broken, theives ranaway with money

 ताला तोड़कर बंद घर से लाखों की चोरी

Fri, 17 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 17 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
हजरतनगढ़ी में बुधवार को रात्रि सूने घर के ताले तोड़कर चोरों ने नौ लाख रुपये का माल चोरी किया है। घटना के वक्त गृहस्वामी परिवार के साथ अपने पैतृक गांव सैफनी गया हुआ था। इस घटना की रिपोर्ट नखासा थाने में दर्ज कराई गई है। हजरतनगरगढ़ी में चिकित्सकों के सूने घर में बुधवार को रात चोरी की वारदात हो गई। पड़ोसी के घर की छत से घुसे चोरों ने करीब नौ लाख रुपये माल चोरी किया। इसमें 45 हजार रुपये, एक किलोग्राम चांदी और 30 तोला सोने के जेवर शामिल हैं।
विज्ञापन


चोरी की वारदात के वक्त गृहस्वामी हामिद हुसैन और उनके भाई डा. हबीब हुसैन घर पर नहीं थे। हामिद ने बताया कि वह हजरतनगरगढ़ी में रहते हैं और उनके चिकित्सक भाई सैफनी में रहते हैं। बुधवार को रात्रि आठ बजे वह अपनी पत्नी शायरुन और बच्चों के साथ रामपुर जिले के सैफनी में स्थित अपने पैतृक मकान में गए थे। गुरुवार को दोपहर 12 बजे लौटे तो घर के मेन द्वार पर ताला लगा था। जब ताला खोल कर अंदर गए। अंदर देखा तो वहां सेफ टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन


जिस कमरे में सेफ रखी थी उसका दरवाजा भी चोरों ने तोड़ा। कई घंटे तक खंगाला किया। सभी संदूकें खोल कर देखीं लेकिन चोर रुपये और जेवर के अलावा कुछ नहीं ले गए। उनके मुताबिक घर में टीवी, फ्रिज समेत तमाम कीमती सामान रखा था पर चोरों ने उसमें हाथ नहीं लगाया। उनके मुताबिक चोरी गए माल की कीमत करीब नौ लाख रुपये है। थाना प्रभारी केके तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरों के बारे  में छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज  करने के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़ित हामिद हुसैन ने बताया कि घर में उनके चिकित्सक भाई हबीब की पत्नी के भी जेवर रखे थे। चोर उन्हें भी ले गए हैं। घटना की सूचना थाना नखासा की पुलिस को दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके घटना में शामिल चोरों को पकड़ा जाएगा। इस संबंध में नखासा के थाना प्रभारी को आदेश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed