फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal

नहीं थम रही भीड़, संक्रमण बढ़ने का अंदेशा बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal
संभल। नगर के बाजार में भीड़ लगातार बढ़ रही है। लोग लॉकडाउन के नियमों पालन करने के लिए तैयार नहीं हैं। प्रतिष्ठान बंद करने पर पुलिस और प्रशासन का जोर है लेकिन अब तक भीड़ को काबू नहीं किया जा रहा है। संभल में संक्रमण कम हुआ है लेकिन थमा नहीं है। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। इस भीड़ से संक्रमण फैलने का अंदेशा बन रहा है। गुरुवार को संभल के बाजार में काफी भीड़ नजर आई। यह भीड़ आवश्यक सामग्री की दुकानों तक पहुंच रही है लेकिन दुकानदार इसका पालन नहीं करा रहे हैं। ग्राहक भी जागरूक नहीं बन रहे हैं। यदि ऐसी लापरवाही बनी रही तो संक्रमण फैलने का खतरा बन जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संभल नगर में कोरोना संक्रमण कम हुआ है लेकिन थमा नहीं है। लापरवाही बरतने पर यह संक्रमण फैल सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं बन रही है। बाजार में पुलिस कर्मी तैनात नहीं हैं। जहां गोले बनाए गए हैं उनका कोई पालन नहीं कर रहा है। यह भीड़ सुबह से दोपहर तक बाजार में नजर आती है। इस दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। संक्रमण बढ़ा तो हालात खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed