{"_id":"609c2ae98ebc3ed1e853e1e3","slug":"lockdown-in-sambhal-sambhal-news-mbd3888603107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का कहीं किया गया पालन तो कहीं किया जा रहा है उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का कहीं किया गया पालन तो कहीं किया जा रहा है उल्लंघन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। लॉकडाउन का संभल नगर में बुधवार को पूरी तरह पालन किया गया। 11 बजे तक बाजार खुले रहे। इसके बाद पुलिस ने बाजार बंद करा दिए। लोगों पर भी रोकटोक शुरू कर दी। जिससे लॉकडाउन का पालन होता नजर आया। बाजार बंद होने पर दमकल की टीम ने सैनिटाइजेशन किया। जिससे संक्रमण की रोकथाम की जा सके। दरअसल संभल में संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग ने लगभग काबू पा लिया है।
अब संक्रमित मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। प्रशासन और पुलिस की तरफ से पूरी एहतियात बरती जा रही है। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। लोगों की आवाजाही पर रोकटोक है। पुलिस जगह जगह चेकिंग करती है। बाजार पूरी तरह बंद है। पुलिस का सख्त आदेश है यदि किसी ने दुकान खोली तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सख्ती संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही है। कोतवाल विकास सक्सेना ने नगर का भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।
वहीं दूसरी ओर चंदौसी में कहीं पालन हो रहा है तो कहीं उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी लोगों की आवाजाही बंद नहीं है। बैरिकेडिंग से निकल कर लोग आ रहे हैं। बुधवार को 12 बजे के बाद बाजार बंद हुआ तो लोग घूमते दिखाई दिए। कोतवाल डीके शर्मा फोर्स के साथ निगरानी के लिए निकले। जहां जो मिला पूछताछ की गई। कई लोगों को लाठी फटकार कर भगाया।