Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal

लॉकडाउन : जो जहां मिला वहीं पुलिस ने पीटा, मुर्गा बनाया और साइकिल को हाथ में उठवाकर चलवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal
संभल/चंदौसी। नगर में पुलिस ने भीड़ पर और आने जाने वाले लोगों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने 9 से 10.30 बजे तक जगह जगह लाठी चलाई और लोगों को दौड़ाया। जो जहां मिल रहा था वहीं पीटा जा रहा था। कहीं मुर्गा बना रहे थे तो कहीं कान पकड़कर चलवा रहे थे। एक साइकिल सवार को साइकिल उठाकर चलने के लिए कहा गया। पुलिस की इस सख्ती से लोग बाजार तक पहुंचने में कतरा गए।
विज्ञापन

कई दुकानों में बैठे ग्राहक व दुकानदारों पर लाठी फटकारी गई हैं। मंगलवार को कोतवाल विकास सक्सेना फोर्स के कोतवाली से निकले तो गड्ढा मार्केट होते हुए चमन सराय पहुंचे। इस बीच रास्ते में कई लोगों पर लाठी फटकारी गईं। अस्पताल चौराहे पर एक टाटा मैजिक चालक की पिटाई की। इसके बाद शंकर चौराहे पर पहुंच गए। जहां कुछ बाइक सवार युवाओं को मुर्गा बना गया। तहसील मार्ग पर एक साइकिल सवार को साइकिल उठाकर चलने के लिए कहा गया। पुलिस की सख्ती से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बाजार का रूख किया। जो जहां मिला दौड़ा लिया और पिटाई की। महिलाओं की भीड़ को भी बाजार में पुलिस ने दौड़ाया। वहीं दूसरी ओर चंदौसी और बहजोई में भी पुलिस की सख्ती रही। लेकिन पूरी तरह पालन होता नजर नहीं आ रहा। लोगों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। अधिकारियों ने 12 बजे के बाद भ्रमण किया लेकिन इसका भी कोई खास असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed