{"_id":"6095877d8ebc3e8dc07163f9","slug":"lockdown-in-sambhal-sambhal-news-mbd388421035","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का कराया गया पालन, संभल में दोपहर बाद तक जमे रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का कराया गया पालन, संभल में दोपहर बाद तक जमे रहे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/चंदौसी। लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा था। अब पुलिस ने सख्ती शुरू की है। इसी के चलते शुक्रवार को मुख्य मार्गों पर पालन होता दिखाई दिया। हालांकि गली मोहल्लों में असर कम नजर आया। दोपहर बाद तक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में जमे रहे।
पुलिस की चौकसी बनी रही। जो लोग अनावश्यक घूमते मिले उन्हें सख्ती का सामना करना पड़ा। संभल का बाजार तो पूरी तरह बंद रहा। सड़क पर चहल पहल सुबह के समय नजर आई लेकिन जब पुलिस सड़क पर पहुंची तो अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर सख्ती की गई। इससे दोपहर तक पूरी तरह पालन होता नजर आया। जगह जगह पुलिस की चेकिंग से लोगों में भी हड़कंप मचा रहा। वहीं दूसरी ओर चंदौसी में पुलिस को ज्यादा सख्ती करनी पड़ी। क्योंकि बाजार में दुकानें खोली गईं या दुकानों में ग्राहक बंद कर बिक्री की गई। पुलिस को सूचना हुई तो दुकानों के शटर खुलवा कर चेकिंग की।
दुकानदारों पर सख्ती गई। चालान भी किए गए। इस दौरान हड़कंप मच गया। कई जगह पुलिस ने लाठी भी चलाई। अनावश्यक घूमने वाले लोगों घरों में रहने की हिदायत दी। जो लोग ठेले लगाकर सामग्री बेच रहे थे। उन पर भी पुलिस की सख्ती रही। बहजोई और गुन्नौर में भी पालन कराने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।