फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal

लॉकडाउन का पहला दिन रहा सफल, घरों में रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal
संभल/चंदौसी। लॉकडाउन का पहला दिन सफल रहा। जिलेभर में पूरी तरह प्रतिष्ठान बंद रहे और लोगों की आवाजाही पर भी अंकुश नजर आया। मुख्य मार्ग पर पसरा सन्नाटा लॉकडाउन की सफलता बयान करता नजर आया। शनिवार को लॉकडाउन का पहला दिन था। यह लॉकडाउन तीन दिन तक रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह प्रतिष्ठान खुल सकेंगे। तीन दिन के लॉकडाउन के लिए शासन की ओर से आदेश किया गया है। जिससे संक्रमण की रोकथाम हो सके। इस अवधि में आवश्यकत सामग्री बिक्री करने वाले प्रतिष्ठान ही खुल सकते हैं। लोगों की आवाजाही पर पुलिस की निगरानी है। यदि कोई अनावश्यक घूमता मिला तो कोरोना महामारी अधिनियम में पुलिस कार्रवाई करेगी। मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन

जरूरी सामग्री लेते समय यह लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई होना तय है। संभल के मुख्य बाजार में पूरी तरह सन्नाटा खींचा दिखाई दिया। कहीं कोई प्रतिष्ठान नहीं खोला गया। संभल नगर में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए हैं। मौतों का आंकड़ा भी संभल नगर का जिलेभर में सबसे ज्यादा है। जिलेभर में अब तक 113 लोगों की जान जा चुकी है। इसी क्रम में लॉकडाउन का पालन कराना प्रशासन की मंशा है। जिससे संक्रमण की चैन तोड़ा जा सके। यही हाल चंदौसी, बहजोई, गुन्नौर और अन्य ग्रामीण इलाके में देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed