{"_id":"608f03a38ebc3ec0d95c406a","slug":"lockdown-in-babarala-sambhal-news-mbd3880194108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबराला में बाजार रहा पूरी तरह बंद, लॉकडाउन सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबराला में बाजार रहा पूरी तरह बंद, लॉकडाउन सफल
विज्ञापन
बबराला। नगर क्षेत्र में लॉकडाउन सफल रहा। व्यवसाइयों ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखे। लोग भी सड़कों पर कम नजर आए। गौरलतब है कि सरकार ने प्रदेश में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार के दिन लॉकडाउन घोषितकिया है।
इस दौरान लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की है। जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें। लोग अपने व्यापार व आफिस के अधिकांश कार्य घर से करें। लोग भीड़-भाड़ से दूर रहें। इस संदेश का असर लोगों पर देखा गया। लोगों ने दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखकर घरों में रहे। बाजार में सन्नाटा छाया रहा।
पुलिस ने भी इसमें लोगों से सहयोग की अपील की थी। नगर बबराला के इंद्रा चौक, रेलवे रोड,स्टेशन रोड,चन्दौसी रोड़, राजघाट रोड़ पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कुछ बाइक सवार लोगों को अनावश्यक सड़क पर घूमते समय घरों के लिए दौड़ाया। उप जिलाधिकारी प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि लोग अधिकतर घरों में ही रहे। बाजार बंद है। इसमें हमें सभी का सहयोग मिल रहा है।