फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Life affected due to rising temperature, people are falling sick due to scorching heat and heat wave

Sambhal News: बढ़ते तापमान से जनजीवन प्रभावित, उमसभरी गर्मी और लू के थपेड़े कर रहे बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Life affected due to rising temperature, people are falling sick due to scorching heat and heat wave
संभल। बढ़ते तापमान से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह शाम में उसमभरी गर्मी है और दिन में लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में भी गर्मी से पीड़ित मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मई के अंतिम सप्ताह से लेकर जून के पहले सप्ताह तक तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हुई। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री दर्ज किया गया। उसमभरी गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बीमार हो गए। जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में डायरिया और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ गए।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट जरूर आई है लेकिन उसम भरी गर्मी हो रही है। दोपहर के समय लू चलती है। दिन में घर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह जगह ठहर कर लोगों ने पानी व अन्य पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास किया। चिकित्सक घर से कम निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed