फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Less than a month after its inauguration, cameras on the Ganga Expressway are non-functional.

Sambhal News: लोकार्पण हुए महीना नहीं बीता, गंगा एक्सप्रेसवे के कैमरे खराब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Less than a month after its inauguration, cameras on the Ganga Expressway are non-functional.
संभल। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। अभी महीना भी नहीं गुजरा है और एक्सप्रेसवे के निगरानी कैमरे खराब हो गए हैं। इससे राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गए हैँ। सुनसान जगह से गुजर रहे इस एक्सप्रेसवे पर जब निगरानी के लिए लगे कैमरे ही खराब हैं तो यात्रा सुरक्षित कैसे होगी। इसी तरह की चूक का शिकार दिल्ली निवासी पिता-पुत्री हो गए। इसी परिवार के तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का कहना है कि हर पांच किलोमीटर पर एक कट बनाया गया है। रास्ते में पेट्रोल या डीजल खत्म होने पर दूरभाष संख्या 14449 पर फोन करने पर तुरंत मदद मिलती है। तीन एंबुलेंस और तीन गाड़ियां सूचना पर पहुंचकर पीड़ितों की सहायता करती हैं। हर 45 किलोमीटर पर एक विश्राम क्षेत्र है।
विज्ञापन

मेरठ की तरफ आने पर 74 नंबर का विश्राम क्षेत्र अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील में आता है। अब सवाल उठता है कि जब पांच किलोमीटर पर कट बना है तो पोलो कार सवार डॉक्टर को सही दिशा में जाने का रास्ता क्यों नहीं मिला। यदि कैमरों से देखकर मदद की होती तो दो लोगों की जान बच सकती थीं। जबकि कार की रफ्तार 120 किलोमीटर तय है। इससे भी ज्यादा रफ्तार से लोग कार दौड़ा रहे हैं। इसके बाद भी निगरानी कैमरों को तत्काल सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
लहरावन इंटरचेंज पर नहीं लगे सही संकेतक, इसलिए भटक रहे वाहन चालक
संभल जिले में दो इंटरचेंज बनाए गए हैं। इसमें पहला है लहरावन और दूसरा है खिरनी। लहरावन से ज्यादातर लोग एंट्री करते हैं। लेकिन गोल चक्कर पर घूमते रहते हैं। जरा सी चूक से मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों की लेन में प्रवेश कर जाते हैं और फिर गलत दिशा में चलते रहते हैं। कट नहीं मिलने से यह दिक्कत होती है। संकेतक सही दिशा के अनुसार लग जाएं तो वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। जिला प्रशासन ने भी सुधार के निर्देश 10 दिन पहले दिए थे लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
0000
कैमरे बंद पड़े हैं। मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी को शिकायत दर्ज करा दी है। उनको तत्काल सही कराया जाएगा। जिससे एक्सप्रेसवे की निगरानी की जा सके।
पुनीत शर्मा, सेक्शन प्रभारी, खिरनी इंटरचेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed