फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard seen in the tube well chamber, farmers shocked

Sambhal News: नलकूप की कोठरी पर दिखा तेंदुआ, किसानों के होश उड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in the tube well chamber, farmers shocked
असमोली के गांव हिसामपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ।वीडियो से काटा गया फोटो
संभल। सैदपुर जसकोली के जंगल में बृहस्पतिवार रात जंगल गए उदित और अन्य किसान को तेंदुआ उनके निजी नलकूप की कोठरी में बैठा दिखाई दिया। इससे उनके होश उड़ गए। दोनों उल्टे पैर ही भाग खड़े हुए। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के लोगों में दहशत और डर बना हुआ है।
विज्ञापन

उदित ने बताया कि वह रात में किसान के साथ जंगल में फसल की सिंचाई के लिए गए थे। नलकूप की कोठरी के ऊपर नजर पड़ी तो तेंदुआ बैठा था। देखते ही दोनों ने गांव की ओर दौड़ लगा दी। हालांकि, तेंदुए ने पीछा नहीं किया लेकिन उसकी मौजूदगी से डर पैदा हो गया है। किसान अब जंगल जाने से कतराने लगे हैं। इसके दिन पहले गश्त कर रही पुलिस गाड़ी के सामने तेंदुआ आ गया था। काफी देर तक बैठा रहा। बाद में हूटर बजाने पर वह गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा मोहित कुमार ने बताया कि तेंदुए क्षेत्र में बना हुआ है। इसकी निगरानी की जा रही है। पकड़ने का भी प्रयास चल रहा है। इसके लिए जहां चार टीमें कॉम्बिंग कर रही हैं। वहीं, दो पिंजरे भी लगे हुए हैं। एक पिंजरा ओमकार सिंह के घर में लगा हुआ है। वहीं, दूसरा पिंजरा पुष्पेंद्र के खेत के निकट हुआ है। बताया कि अब तीसरा पिंजरा भी मंगवाया गया है। तेंदुए को घेरने के लिए पूरी कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed