फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lawyers gathered at the Collectorate to protest against e-registry.

Sambhal News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में कलक्ट्रेट पर जुटे अधिवक्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lawyers gathered at the Collectorate to protest against e-registry.
बहजोई। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में बार वेलफेयर एसोसिएशन एसोसिएशन गुन्नौर के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर दिए गए ज्ञापन में पदाधिकारियों का कहना था कि बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के सभी अधिवक्ताओं समेत टाइपिस्ट व स्टांप वेंडर ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने का कड़ा विरोध कर रहे हैं। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था से अधिवक्ताओं समेत बैनामा लेखक व स्टांप वेंडर आदि लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। अधिवक्ताओं की ओर से ऐसी व्यवस्था कभी स्वीकार नहीं होगी। इसलिए सरकार की ओर से प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए। इसको लेकर अधिवक्ता संगठन समेत बार एसोसिएशन व संबंधित पक्षों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया जाए। वहीं, किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले उसके सामाजिक, आर्थिक व कानूनी प्रभावों का अध्ययन किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा, अधिवक्ताओं व निबंधन कार्य से जुड़े लोगों के हितों की पूर्ण सुरक्षा तय की जाए। यदि समय रहते विचार नहीं किया गया तो बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के अधिवक्ता आंदोलन, धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार समेत जन जागरण अभियान चलाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर अध्यक्ष शैलेंद्र यादव समेत महासचिव सुरेश यादव के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed