{"_id":"6aef80e75c02adbce1031fdd","slug":"last-rites-performed-for-the-two-women-who-lost-their-lives-in-a-road-accident-sambhal-news-c-204-1-chn1011-134479-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
धनारी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम भकरौली स्थित हंसादेवी इंटर कॉलेज के पास ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं के शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए। परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।
अंतिम संस्कार में शामिल होकर जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में बहजोई की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में खगुपुरा निवासी रामखिलाड़ी की पत्नी नन्हीं और गढ़ा निवासी ओमपाल की पत्नी नथिया की मौत हो गई थी। शनिवार को दोनों महिलाओं के शव गांव लाए गए। उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। त्योहार के मौके पर दोनों गांवों में खुशियों की जगह मातम छा गया। मृतका नथिया के चार बेटे हैं, जिनमें दो विवाहित और दो अविवाहित हैं। मां की मौत से बेटों का बुरा हाल है। गमगीन माहौल में दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल देवेंद्र, महारानी, मिथलेश समेत अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को पहले ही कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।