फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Landlord and his brother also accused in the case of burning e-waste

ई-कचरा जलाने के मामले में मकान मालिक और उसका भाई भी आरोपी, पकड़े गए लोग जेल गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Landlord and his brother also accused in the case of burning e-waste
संभल। बीच आबादी में तीसरी मंजिल पर जलाए जा रहे ई-कचरा मामले में पुलिस ने मकान मालिक और उसके भाई को भी आरोपी बनाया है। अब कुल छह लोगों के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई हो चुकी है। पकड़े एक चार आरोपी जेल भेजे गए हैं। आरोपी बीच आबादी में हवा के अंदर जहर घोलने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरूण कुमार सिंह को ई-कचरा जलाने की सूचना मिली तो संयुक्त कार्रवाई की थी। मोहल्ला चौधरी सराय नाला में शकील के मकान की तीसरी मंजिल पर ई-कचरा जलाते हुए पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 20 कट्टों में भरा ई-कचरा व अन्य उपकरण बरामद किए थे। भट्ठी को नष्ट किया गया था। पुलिस ने मोहल्ला नाला निवासी शकील और उसके भाई अतीक के अलावा चार अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। चार लोग पकड़े गए थे।
विज्ञापन

मकान मालिक और उसका भाई पुलिस के हाथ नहीं आ सके थे। पकड़े गए लोगों ने बताया था कि मकान मालिक ही ई-कचरा जलवाता है। दरअसल मुरादाबाद में सख्ती होने के बाद से इस अवैध धंधे ने संभल में प्रदूषण करना शुरू कर दिया है। प्रशासन की सुस्ती के चलते कड़ी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जबकि इस ई-कचरे से निकलने वाली प्रदूषित गैसे मानव जीवन के लिए बेहद गंभीर हैं। कैंसर जैसी बीमारियों को जन्म देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed