{"_id":"68f00ae92c22579eb20cf1b5","slug":"land-marked-for-cm-model-school-construction-to-begin-soon-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-128106-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सीएम मॉडल स्कूल के लिए जमीन चिह्नित, जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सीएम मॉडल स्कूल के लिए जमीन चिह्नित, जल्द होगा निर्माण
Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में सीएम मॉडल स्कूल के लिए 1.546 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। डीएम ने जमीन स्कूल के लिए रिजर्व करने के बाद निर्माण की कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिया है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजा जाएगा।
दरअसल, राजस्व अभिलेखों में खिरनी मोहिउद्दीनपुर स्थित यह गाटा संख्या 693 का क्षेत्रफल 1.546 हेक्टेयर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रूप में दर्ज है। यह नई परती की भूमि है लेकिन 1980 के दशक में इसे स्कूल के रूप में दर्ज कर दिया गया था। अब मौके पर कुछ कमरे और बाउंड्रीवॉल है, लेकिन वर्तमान में विद्यालय संचालित नहीं है। इसकी खाली भूमि पर कुछ लोगों ने उपयोग किया है, जबकि उत्तर प्रदेश में प्रचलित राजस्व व्यवस्था में प्राइवेट संस्था को ग्राम समाज की भूमि को आरक्षित कर दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिसमें जमीन को पुन: नई परती की श्रेणी में दर्ज करने के साथ-साथ इसे सीएम स्कूल के लिए रिजर्व किया गया है। अगली कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित किया गया है। बीएसए का कहना है कि जल्द ही चिन्हित भूमि का प्रस्ताव महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजा जाएगा।
एक साथ पढ़ सकेंगे डेढ़ हजार विद्यार्थी
सीएम मॉडल स्कूल में विद्यालय में 30 कमरे बनाए जाएंगे, जिसमें एक साथ 1500 बच्चे पढ़ सकेंगे। इसमें प्री-प्राइमरी के साथ कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई होगी। विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग की शिक्षा दी जाएगी। प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों, कर्मचारियों के लिए आवास की भी व्यवस्था रहेगी। प्रार्थना स्थल, क्रीड़ा स्थल, ओपन जिम, सामान्य एवं दिव्यांग शौचालय, झूले, इंसीनरेटर, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सीएम मॉडल स्कूल के लिए खिरनी मोहिउद्दीनपुर गांव में 1.546 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। निर्माण की कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित किया है। जल्द ही स्कूल का निर्माण कराने की कार्रवाई शुरू होगी। -डॉ.राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल