{"_id":"68f00ba566f36f377605cb48","slug":"lactation-management-unit-will-soon-be-started-in-the-district-hospital-newborn-babies-will-get-milk-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128105-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट, नवजात शिशुओं को मिलेगा दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट, नवजात शिशुओं को मिलेगा दूध
Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इसी कक्ष में शुरू होगी यूनिट। संवाद
संभल। जिला अस्पताल में जल्द ही लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) की शुरूआत होगी। यूनिट में नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध एकत्र किया जाएगा। सीएमएस का कहना है कि दिवाली तक यूनिट को तैयार करा लिया जाएगा।
जिला अस्पताल में लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट को लेकर वर्ष 2022 में प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन यूनिट की स्थापना नहीं हो सकी। शासन स्तर से जिम्मेदारों से यूनिट स्थापना कराने के लिए कहा गया तो जगह की व्यवस्था नहीं होने की बाधा सामने आई। हालांकि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजेंद्र सैनी ने एसएनसीयू वार्ड के बराबर में यूनिट के लिए जगह चिन्हित कराई। जिसके बाद शासन से डी फ्रीजर, जनरल फ्रीजर और दूध निकालने की मशीन भी उपलब्ध कराई दी गई। जो जगह चिन्हित की गई है, उसमें साफ सफाई के साथ ही मशीन और फ्रीजरों को संचालित किए जाने के लिए बिजली व्यवस्था की जा रही है। सीएमएस डॉ.राजेंद्र सैनी ने बताया कि यूनिट में ऐसे नवजात शिशुओं बच्चों के लिए दूध इकट्ठा किया जाएगा, जिनकी मां नहीं है। अगर किसी महिला को दूध ज्यादा आ रहा है तो उसका दूध भी संरक्षित कराने काम करेंगे। जरूरत होने पर नवजात शिशुओं को दूध मुहैया कराया जाएगा। बहरहाल, जिला अस्पताल के लिए यह यूनिट अच्छी उपलब्धि होगी।
लखनऊ से कर्मचारी आकर लगाएंगे मशीन और फ्रीजर
संभल। लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट में फ्रीजर और मशीन लगाने का काम लखनऊ से आकर कर्मचारी करेंगे। कर्मचारी ही स्वास्थ्य कर्मियों को संचालित करने का तरीका बताएंगे। सीएमएस डॉ.राजेंद्र सैनी ने कहा कि यूनिट को लेकर काम दिवाली तक पूरा करा लिया जाएगा। जिसके बाद लखनऊ से कर्मचारियों को बुलाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन- .लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का मामला वर्ष 2022 से लंबित था। अब शासन स्तर से यूनिट से संबंधित सामान आया है। यूनिट का संचालन एसएनसीयू के बराबर में किया जाएगा। जिसे लेकर काम कराया जा रहा है। -डॉ. राजेंद्र सैनी, सीएमएस जिला अस्पताल