फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lack of public facilities at Sambhal Roadways Bus Stand

Sambhal News: संभल रोडवेज बस स्टैंड पर जनसुविधाओं का अभाव

Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lack of public facilities at Sambhal Roadways Bus Stand
संभल। रोडवेज स्टैंड पर जनसुविधाओं का अभाव है। यहां पेयजल के लिए स्टॉफ और यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। शौचालय की सफाई व्यवस्था चौपट है। यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। इसके बाद भी जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है। संभल रोडवेज बस स्टैंड से हर रोज 52 बसों का संचालन होता है। यहां से हर दस मिनट में मुरादाबाद के लिए बस सेवा है। ऐसे में बस स्टैंड पर हर रोज हजारों यात्री आते जाते हैं। वर्तमान में बस स्टैंड पर जनसुविधाओं का अभाव है। काफी समय से पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यहां लगा वाटर कूलर और नल खराब पड़े हैं। ऐसे में यात्री हों, या चालक परिचालक सभी पीने के पानी लिए परेशान हैं। मजबूरी में दुकान से बोतल खरीदकर प्यास बुझाते हैं। या बस स्टैंड के बाहर नल से पानी लेते हैं।
विज्ञापन

यहां स्टॉफ के बैठने के लिए बने परिसर में लगे पंखे खराब हैं। शौचालय में साफ -सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके अलावा स्टॉफ और यात्रियों को बैठने तक के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जो सीट लगी हुई हैं, वह भी टूट चुकी हैं। चालक, परिचालकों का कहना है विभाग को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। समस्याओं की वजह से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

बोले चालक परिचालक

बस स्टैंड पर पेयजल की समस्या काफी समय से है। यहां लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है। सवारियां हो या चालक परिचालक सभी बोतल खरीदकर पानी पीते हैं।
- आकाश कुमार, परिचालक

हैंडपंप और वाटर कूलर दोनों ही खराब पड़े हैं। बस स्टैंड के बाहर नलों से पानी भरकर प्यास बुझाते हैं। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-भगत सिंह, परिचालक


बस स्टैंड पर काफी समस्याएं है। जिनसे यात्री, चालक -परिचालक सभी जूझते हैं। परिसर में लगे पंखे भी खराब है। बैठने के लिए सीट तक नहीं है।
-अली मेहंदी, चालक


वर्जन
वाटर कूलर और हैंडपंप दोनों खराब हैं। नगर पालिका को अवगत कराया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा अन्य समस्याओं को दुरुस्त कराने के लिए विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नाहिद जमाल, कार्यवाहक इंचार्ज, रोडवेज बस स्टैंड संभल


वर्जन
बस स्टैंड पर वाटर कूलर और हैंडपंप खराब होने की सूचना नहीं मिली है। अब जानकारी मिली है, जल्द ही इन्हें सही करा दिया जाएगा।
- मणिभूषण तिवारी, ईओ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article