फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lack of hijab worsens the situation and increases the promiscuity of women: Dr. Burke

हिजाब न होने से हालात बिगड़ते हैं और महिलाओं की आवारगी बढ़ती है : डॉ. बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lack of hijab worsens the situation and increases the promiscuity of women: Dr. Burke
अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने हिजाब को लेकर बयान दिया है। सांसद का कहना है कि हिजाब न होने से हालात बिगड़ते हैं और आवारगी बढ़ती है। इसलिए हिजाब इस्लाम का मसला है और इसमें सरकार को दखल नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को संभल के दीपा सराय स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि हिजाब से महिलाओं का पर्दा रहता है। इस्लाम में बेपर्दा होना मना है। सरकार इस्लाम के मामलों में दखल देकर माहौल खराब करना चाहती है। हिजाब न होने से हालात बिगड़ते हैं और महिलाओं की आवारगी बढ़ती है। सांसद ने कहा कि सरकार रोजगार और अन्य मुद्दों पर काम करने के बजाए इस्लाम में दखल दे रही है। आगे कहा कि आरएसएस ने पहले ही देश का माहौल खराब किया हुआ है। हजरत मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से ही निकाला उससे आगे कोई कार्रवाई नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। मुसलमानों पर यह जुल्म किया जा रहा है। अब हिजाब को लेकर विवाद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed