फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lack of funding has brought the construction work of the bus stand to a halt.

Sambhal News: बजट नहीं मिलने से रोडवेज स्टैंड के निर्माण कार्य में लगा ब्रेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lack of funding has brought the construction work of the bus stand to a halt.
चंदौसी(संभल)। एक ही समय पर चंदौसी व संभल रोडवेज बस स्टैंड निर्माण की कवायद शुरू हुई, लेकिन संभल में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होकर तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं चंदौसी के पावर हाउस में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण में अब भी बजट का रोड़ा है। इसकी धनराशि जारी न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है की जब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, तो चंदौसी के नए रोडवेज स्टैंड के निर्माण देरी क्यों हो रही है।
विज्ञापन


चंदौसी का रोडवेज बस स्टैंड आजाद रोड पर संचालित हो रहा है, जहां यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। यहां न तो यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही धूप या बारिश से बचाव के लिए कोई स्थायी इंतजाम है। हालत ये है कि बारिश के दौरान लोग आसपास की दुकानों के नीचे शरण लेने को मजबूर हो जाते हैं। जगह की कमी के कारण रोडवेज स्टैंड के बाहर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। इन समस्याओं को देखते हुए करीब दो वर्ष पूर्व डीएम ने रोडवेज बस स्टैंड को बदायूं रोड पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके बाद बदायूं चुंगी के समीप पावर हाउस की लगभग दो एकड़ भूमि को नए रोडवेज बस स्टैंड के लिए चिह्नित किया गया। बाद में चिह्नित भूमि की भार वहन क्षमता की जांच के लिए मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रही लखनऊ की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को अब तक विभागीय स्तर से धनराशि जारी नहीं की गई है, जिसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। कब तक बजट मिलेगा और काम कब शुरू होगा, इसको लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य करने वाली संस्था को अभी बजट प्राप्त नहीं हुआ है। बजट मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed