फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lack of equipment and staff, 10 pathology labs could not start

उपकरण और स्टाफ का अभाव, शुरू नहीं हो पाईं 10 पैथोलॉजी लैब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lack of equipment and staff, 10 pathology labs could not start
संभल। सीएचसी में एनसीडी के तहत खोली गईं 10 पैथलैब अब तक चालू नहीं हो सकी हैं। कहीं तकनीकी स्टाफ तो कहीं उपकरण के अभाव में मरीजों की उच्च रक्तचाप व मधुमेह समेत अन्य कई जांच नहीं हो पा रही है। इस कारण मरीज रक्त संबंधी जांच को निजी केंद्रों पर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिले भर के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों में नॉन कम्न्यूकेबिल डिजीज (एनसीडी) के तहत मरीजों की रक्त समेत अन्य दूसरी जांचों के लिए पैथलैब स्थापित की गईं थीं। करीब दो वर्ष पहले बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने पैथलैब का शुभारंभ किया था, लेकिन अब तक यह लैब चालू नहीं हो सकी हैं। कहीं स्टाफ की कमी है, तो कहीं उपकरणों का अभाव। खास बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बनाई गईं इन पैथलैबों के लिए जिलास्तर से प्रति वर्ष केमिकल व उपकरण आदि लगातार भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

अनदेखी कर रहे स्वास्थ्य विभाग के अफसर
एनसीडी के तहत जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित की गईं पैथलैबों व एक वृद्घावस्था वार्ड को को सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर विभागीय अफसर उदासीन हैं। मशीनों व उपकरणों का लाभ मरीजों को नसीब नहीं हो पा रहा है। पूरे मामले में बात करने पर विभागीय अफसर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगी जांचें
इन लैबों में मरीजों की मधुमेह व उच्च रक्तचाप समेत लीवर व किडनी आदि तथा फिजियोथैरेपी व कंप्यूटरीकृत मॉनिटर से ऑक्सीजन, पल्स व उच्च रक्तचाप आदि की जांचों का फायदा मिल सकता है।

एक-दूसरे के संपर्क में आने से नहीं फैलने वाली बीमारी को लेकर जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पैथोलॉजी लैब स्थापित की गई थी। साथ ही मुख्यालय पर एक वृद्घावस्था वार्ड भी स्थापित किया गया था। अब चिकित्सा व तकनीकी अभाव के चलते पैथोलॉजी लैब व वृद्घावस्था वार्ड प्रभावित हो रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही यह सभी लैबों को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। डा. विश्वास अग्रवाल, नोडल अधिकारी, एनसीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed