{"_id":"572e4b734f1c1bfc765cd570","slug":"labour-injured-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से झुलसा मजदूर, ग्रामीणों ने एसएसओ को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से झुलसा मजदूर, ग्रामीणों ने एसएसओ को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 08 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के बुकनाला सादात गांव में शनिवार को मजदूर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। हादसा मकान के निर्माण के लिए पाड़ बांधते समय हुआ। ग्रामीणों ने मजदूर को उपचार के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुकनाला सादात गांव निवासी अमीर शाह के मकान का निर्माण चल रहा है। उसके घर के बराबर से विद्युत हाइटेंशन लाइन निकल रही है। अमीर शाह ने टांडाकोठी विद्युत उपखंड पर फोन किया। मकान निर्माण की बात कहते हुए विद्युत आपूर्ति बंद किए जने की मांग की थी। लेकिन बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। मजदूर पाड़ बांध रहे थे।
इकरोटिया गांव निवासी मजदूर अब्बास हैदर तार से लाइन से छू गया। करेंट लगने से वह झुलसा और नीचे गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद गुस्साए लोग टांडाकोठी विद्युत उपखंड पहुंचे तथा ड्यूटी पर तैनात एसएसओ की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसडीओ ग्रामीण सुनील कुमार का कहना है कि नियम के अनुसार फोन पर विद्युत आपूर्ति बंद नहीं कराई जा सकती है। एसएसओ के साथ मारपीट की गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जेई को थाने में तहरीर देने को कहा गया है।