फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Laborer's body found hanging from a tree, murder alleged

Sambhal News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging from a tree, murder alleged
ओमप्रका​श - फोटो : ओमप्रका​श
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली के जंगल में सोमवार सुबह मजदूर ओमप्रकाश उर्फ भुल्ला (45) का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश की पत्नी रूना ने बताया कि सोमवार सुबह में छह बजे के करीब पति गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में गन्ना छीलने गए थे। आरोप है कि जिसके खेत में वे गन्ना छीलने गए, उनके यहां करीब चार माह से मजदूरी करते थे। इस दौरान कई बार कहासुनी भी हुई। छिलाई करने के काफी समय बाद नहीं लौटे तो जाकर देखा। वे पेड़ पर फंदे से लटके हुए थे। इस बारे में खेत स्वामी से पूछा तो उन्होंने उसे धमकाया। पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। पत्नी रूमा के साथ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने तहरीर दी है। मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed