फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   laborer jumped into the pond due to fear of police in Sambhal died in the hospital

ये खौफ सही नहीं: पुलिस से डरकर तालाब में कूद गया मजदूर, अस्पताल में मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 16 Sep 2022 10:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

पुलिस के डर से मजदूर भगवान दास घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में कूद गया। जिसे गंभीरावस्था में गांव के युवकों ने बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
laborer jumped into the pond due to fear of police in Sambhal died in the hospital
मृतक मजदूर व रोते हुए मृतक परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में पुलिस के डर से एक मजूदर तालाब में कूद गया। उसे बाहर निकालकर गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी दो दिन बाद मौत हो गई है।

विज्ञापन


गांव असालतपुर जारई में मंगलवार की सुबह छह बजे गांव के दो लोग घर से मजदूर भगवान दास (35) को बुलाकर ले गए थे। दोपहर एक बजे मजदूर घायलावस्था और नशे में मिला। उसका छोटा भाई लाखन उसे घर लेकर पहुंचा। मजदूर के शरीर पर चोट के निशान थे। मजदूर की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उसके पति जाते समय दस हजार रुपये, मोबाइल व हाथ की घड़ी लेकर गए थे, जो वापस आने पर नहीं थे। मजदूर के नशे की हालत में पहुंचने पर पत्नी ने कुछ कहा तो मजदूर गाली-गलौज करने लगा। तभी पड़ोसी युवक छत पर आ पहुंचा और गाली-गलौज का विरोध किया गया। मजदूर के नहीं मानने पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


पुलिस के डर से मजदूर भगवान दास घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में कूद गया। जिसे गंभीरावस्था में गांव के युवकों ने बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार की
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना की तहरीर शाम तक नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed