फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Laborer dies of snakebite, dead body shed in Ganga

मजदूर की सर्पदंश से मौत, गंगा में बहाया शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies of snakebite, dead body shed in Ganga
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी मजदूर को गाजियाबाद में भट्ठे पर कार्य करते समय सांप ने काट लिया। इससे मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने मजदूर के शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी गौरी सिंह (35) परिवार के साथ गाजियाबाद में एक भट्टे पर रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की शाम भट्ठे पर कार्य करते समय उसे जहरीले सांप ने काट लिया।
विज्ञापन

परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। मगर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उसे गांव दबथरा ले आए। यहां रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के राकेश कुमार ने बताया कि गौरी सिंह की तीन बेटियां हैं। बड़ी पुत्री 11 वर्ष, दूसरी पुत्री सात व तीसरी पुत्री की आयु दो वर्ष है। पत्नी रानी देवी व बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed