{"_id":"67b6340f7086bbb3f60a0d37","slug":"kumbh-special-train-will-go-to-prayagraj-from-chandausi-railway-station-today-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117777-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आज चंदौसी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाएगी कुंभ स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आज चंदौसी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाएगी कुंभ स्पेशल ट्रेन
Thu, 20 Feb 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। हरिद्वार से बृहस्पतिवार को कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन चंदौसी जंक्शन होते हुए प्रयागराज के फाफामऊ रेलवे स्टेशन तक जाएगी। स्पेशल ट्रेन का कुंभ के लिए यह आखिरी फेरा ही होगा। 21 फरवरी को स्पेशल ट्रेन फाफामऊ जंक्शन से चंदौसी के रास्ते वापस हरिद्वार रेलवे स्टेशन को जाएगी।
चंदौसी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन जाने के लिए एक ट्रेन (लिंक एक्सप्रेस) होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ होने के कारण जनरल कोच में जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं जिन श्रद्धालुओं की ट्रेन में सीट आरक्षित नहीं होती। उन्हें भी सामान्य बोगी में सफर करना पड़ता है। ऐसे में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। रेलवे की तरफ से प्रयागराज जंक्शन के लिए शुरू की गई कुंभ स्पेशल ट्रेन को भी छह फरवरी को निरस्त कर दिया गया था। अब बृहस्पतिवार से कुंभ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से चलेगी। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से चलकर चंदौसी रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 11.30 बजे आएगी और यहां से प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन तक जाएगी। वहीं यह ट्रेन फाफामऊ से चंदौसी रेलवे स्टेशन पर 21 फरवरी की शाम पौने छह बजे करीब आएगी और यहां से हरिद्वार रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी।