फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kukar fatne se panch bahne jhulsin

कुकर फटने से पांच बहनें झुलसीं, रेफर

Sun, 22 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 22 Jan 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस से झुलसी महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

गांव बेहटा जयसिंह निवासी किशोरी लाल पुत्र हाकिम के घर 20 जनवरी को धार्मिक आयोजन था। इसमें रिश्तेदार आए हुए थे। शनिवार की शाम पौने छह बजे करीब किशोरी लाल के घर में चूल्हे पर कुकर में दाल पकाई जा रही थी। 
विज्ञापन


किशोरी लाल के परिजन व महिलाएं चूल्हे के निकट बैठे हाथ सेंक रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ कुकर फट गया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले पांच सगी बहनें मिथलेश व पुष्पा पुत्री किशोरी लाल समेत सुनीता पत्नी राजेंद्र निवासी गांव भरतपुर जिला रामपुर, हरवंश पत्नी लक्ष्मन गांव भीतर गांव थाना शाहबाद रामपुर व ओमवती पत्नी वीरसिंह गांव झागरपुर जिला मुरादाबाद झुलस गईं। बाकी लोग इधर-उधर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने झुलसी महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. बीएल विराटिया ने बताया कि झुलसी पांचों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed