{"_id":"5706b2924f1c1b2728c81237","slug":"kisan-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य को लेकर पीएम के पुतले फूंकेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य को लेकर पीएम के पुतले फूंकेगी भाकियू
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
संभल के मुबारकपुर में स्वर्गीय चौधरी कुशल की पुण्यतिथि पर सभा को सभा को संबोधित करते वक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ता गुरुवार को मुबारिकपुर गांव में युवा किसान नेता कुशल चौधरी की तीसरी पुण्यतिथि मनाने के लिए एकत्र हुए। गन्ना मूल्य न बढ़ाने जाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया। किसानों के मुद्दों पर मंथन हुआ।
केंद्र सरकार निशाने पर रही। यूनियन के संयोजक और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने आगामी सत्र के लिए गन्ना मूल्य न बढ़ाने का फैसला लिया है। इसका विरोध करने के लिए देशभर में कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकेंगे।
उन्होंने कहा कि एमएलए और एमपी का वेतन बढ़ाया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया जा रहा है लेकिन किसान के लिए सरकार कुछ नहीं सोच रही है। ऐसे में आंदोलन न करें तो क्या करें? इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह, कोषाध्यक्ष हुकुम सिंह, युवा ईकाई के मंडल अध्यक्ष ऋषभ चौधरी, डा. राकेश रफीक, देवेंद्र गांधी, अशोक सिरोही, यशपाल सिंह, आनंदपाल सिंह आदि ने भाग लिया।