फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kisan samman nidhi in sambhal

संभल जिले में 60 हजार किसानों को नहीं मिला सम्मान निधि का लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi in sambhal
संभल। जिले में 59,108 किसानों की सम्मान निधि त्रुटियों में फंस गई है। योजना शुरू हुए एक वर्ष बीत गया पर अभी तक किसानों के बैंक खाते में सम्मान निधि का धन नहीं आया। किसान इंतजार करते करते थक गए हैं। यह स्थिति तब है जब कृषि विभाग के अधिकारी लगातार किसान सम्मान निधि में काम करने का दावा कर रहे हैं और वह यह कहते हुए नहीं थक रहे हैं किसानों के डाटा को त्रुटिरहित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

संभल जिले में पात्र किसानों की संख्या 2,74,840 है। इसमें 2,71,026 किसानों का डाटा प्रधानमंत्री सम्मान निधि के पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इसमें से 2,11,908 किसानों के खाते में पहली किस्त के 2, 000 रुपये आ गए हैं। लेकिन 59,108 किसान ऐसे हैं जिन्हें पंजीकरण कराने के बाद भी पहली किस्त नहीं मिल सकी। विभागीय स्तर से यह माना जा रहा है कि इन किसानों के डाटा में कोई न कोई त्रुटि है। किसी के बैंक खाते के साथ आईएफएससी कोड सही नहीं है तो किसी किसान का नाम आधार कार्ड में लिखे नाम से मैच नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

किसी किसान के नाम से बैंक खाते में लिखे गए नाम का मिलान नहीं हो रहा है। छोटी छोटी त्रुटियों में किसान सम्मान निधि फंस गई है। सम्मान निधि हासिल करने के लिए किसानों को कृषि विभाग से लेकर तहसील और लेखपाल तक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जिले के कई गांवों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले के 59,108 किसानों के खाते में पहली किस्त नहीं आ सकी है। जबकि 1,59,064 किसान ऐसे हैं कि तीनों किस्त के छह छह हजार रुपये हासिल कर चुके हैं। जिन किसानों को पहली किस्त नहीं मिली है वे किसान, कृषि विभाग और तहसील के चक्कर काट रहे हैं।

संभल जिले में कुल किसान 2,74, 840 हैं लेकिन पंजीकरण 2,71,026 हुए हैं। इसका मतलब यह है कि 3814 किसानों का अभी पोर्टल पर पंजीकरण ही नहीं हुआ है। यह योजना 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधिका शुभारंभ किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को एक साल में छह हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed